फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. सोमेन्द्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. सोमेंद्र को मिला आदर्श युवा विधायक सम्मान
विज्ञापन

- पुणे स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
- भारतीय छात्र संसद के आठवें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया सम्मान
मेरठ। दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर को भारतीय छात्र संसद के आठवें वार्षिक सम्मेलन में आदर्श युवा विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देश के शिक्षित युवा विधायक को राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है।
पुणे (महाराष्ट्र) स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बिहार के विधान परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हारून राशिद और भारतीय छात्र संसद के संस्थापक राहुल वी करार्ड ने डॉ. सोमेंद्र तोमर को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. सोमेंद्र तोमर यह सम्मान पाने वाले उत्तर प्रदेश के पहले विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद देश विदेश के 450 विश्वविद्यालयों से आए करीब तीन हजार युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का सबसे युवा राष्ट्र हिंदुस्तान है। सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र होने के नाते युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आज देश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। बड़ों का अनुभव और युवाओं की ताकत भारत को विश्वगुरु बनाने में सक्षम है। डॉ. तोमर ने कहा कि वह उस भूमि से है जहां मर्यादा पुरूषोत्तम राम और भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। देश का नेतृत्व हर वर्ग को छूने का प्रयास कर रहा है। युवाओं में वो ताकत है जो देश में परिवर्तन ला सकते है, पूर्व में भी परिवर्तन युवाओं के माध्यम से हुए है। युवा अपने कर्तव्यों को समझकर देश को विश्वगुरु बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें