फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लव जेहाद के नाम पर अधिवक्ता के चेंबर में एक युवती और तीन लड़कों पर हमला के बचाव में अधिवक्ता से मारपीट करने के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए वकीलों ने एसपी से मांग की। उधर पहले से ही दर्ज मुकदमें में पुलिस ने हमलावरों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब की बरनाला से एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए विशेष समुदाय का एक युवक अपने परिजनों के साथ 13 जनवरी को बागपत आया था। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग अधिवक्ता वीरेंद्र के चेंबर में पहुंच गए थे। उन्होंने लव जेहाद और 50 हजार रुपये में लड़की को बेचने का आरोप लगाकर युवकों पर हमला बोल दिया था। बचाव में आए अधिवक्ता के साथ भी मारपीट की गई थी। इससे वहां पर हंगामा हो गया था। बाद में उनको पुलिस को सौंप दिया था। युवती और आरोपी युवकों को पंजाब पुलिस 14 जनवरी को अपने साथ लेकर चली गई थी। इससे पहले युवती की तहरीर पर छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की वकीलों ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। एसपी जयप्रकाश ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर पुलिस ने कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अज्ञात आरोपियों की वीडियो के आधार पर पहचान करनी शुरू कर दी है। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें