रटौल में पीलिया से ड्राइवर की मौत
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव निवासी खालिद उर्फ मुन्नू (45), ऑटो चलाता था। वह एक सप्ताह से पीलिया से पीड़ित था। पहले निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने परिजन उसको मेरठ के एक अस्पताल में लेकर चले गए थे, लेकिन उसकी हालत में वहां पर भी सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।