आंगनबाड़ियों का क्रमिक अनशन जारी
बागपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी है। बागपत के बाल विकास परियोहना दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मानदेय रोके जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे। मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, कोमल, सुमन, शर्मिष्ठा, ज्योत्सना मौजूद रहे।
आज होगा कबंलों का वितरण