मेरठ। निजाम बदलते ही मेयर के कैंप कार्यालय पर लगा पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया का बोर्ड हटा दिया गया। कैंप कार्यालय का निरीक्षण करने गए मेयर पति एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने निगम स्टाफ को यह बोर्ड हटाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को गेट के बाहर सड़क पर लगा बोर्ड हटा दिया गया। अब इस पर नवनिर्वाचित मेयर सुनीता वर्मा का बोर्ड लगाया जाएगा।