मेरठ। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर में रविवार को दिल्ली से पहुुंचे युवा क्लब के करीब 200 सदस्यों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा की। सभी सदस्यों तथा जैन समाज सदर के पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने पूजन व भक्ति संगीत में भाग लिया। युवा क्लब के सदस्य अलग-अलग शहरों में अलग-अलग मंदिरों में जाकर इस प्रकार के पूजन आयोजित करते हुए अमेरिका तक भी जा चुके हैं। वहां भी जैन धर्म प्रभावना विस्तारित कर रहे हैं। सभी धर्मानुरागी बंधुओं की व्यवस्था ऋषभ एकेडमी में की गई। व्यवस्था में समाज के अध्यक्ष रंजीत जैन, मंत्री दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष मृदुल जैन, विजय, संजय, सुनील, प्रवीन, पद्म आदि का विशेष सहयोग रहा।