फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते युवक को वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। एनएच-58 स्थित शोभापुर गांव के सामने मंगलवार देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पुरा मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी नितिन त्यागी (31) पुत्र रामेश्वर त्यागी गांव में खेती करता था। नितिन मंगलवार सुबह गाजियाबाद रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वहां से लौटकर शोभापुर गांव में अपने एक परिचित के पास जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय नितिन किसी वाहन की चपेट में आ गया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बुधवार को बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था नितिन
परिजनों ने बताया कि नितिन परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मिथलेश और पिता रामेश्वर के अलावा बहनों नेहा, मोनिका और आरती का रो रोकर बुरा हाल था। घर में सबसे छोटा होने के चलते परिवार के लोग नितिन को सबसे ज्यादा प्यार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें