फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड एग्जाम: मेरठ में बनाए गए 108 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम: मेरठ में बनाए गए 108 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत 2018 में होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए जिले के 108 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस संबंध में अगर किसी स्कूल की तरफ से कोई आपत्ति है तो वह 20 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में दर्ज करा सकता है।
पिछली बार यहां 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ होती थी, मगर इस बार ऐसा नहीं है। इसके अलावा मेरठ में प्रेक्टिकल के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से काम पर लौटेंगे टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता
मेरठ। मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन केअधिवक्ता मंगलवार से काम पर लौट आएंगे। वे अभी तक हड़ताल पर चल रहे थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सोमवार को एडिशनल कमिश्नर से वार्ता कर यह निर्णय लिया। हालांकि असिस्टेंट कमिश्नर पीपी सिंह का वह विरोध करते रहेंगे। दूसरी तरफ, एडिशनल कमिश्नर ने पीपी सिंह को जीएसटी के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी से हटा दिया है। उन्हें पंजीयन संबंधी समस्त कार्यों से भी विरत कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें