फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की भी चीख निकल गई। आधा घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। आसपास के लोगों के सूचना देने के एक घंटे बाद सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। बाद में थाना घेर लिया।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी जाहिद (24) पुत्र सहराज सोतीगंज में ठेला लगाता था। रात करीब दस बजे वह अपने भाई को लेने के लिए एक्टिवा से बेगमपुल जा रहा था। पुलिस के अनुसार जाहिद ने हेलमेट लगा रखा था। कैंट इलाके में कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार जाहिद को कुचल दिया। इस दौरान एक्टिवा सड़क पर दूर जा गिरी, जबकि जाहिद ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 भी नहीं पहुंची।
युवक की मौत का पता चलते ही कंकरखेड़ा और सोतीगंज के लोगों की भीड़ लग गई। देरी से पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर कैंट से कंकरखेड़ा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल और कंकरखेड़ा पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी चालक भी फरार हो गया। शव सड़क पर पड़ा रहा और पुलिस नहीं पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में परिजनों का रोकर बुरा हाल था। परिजन शव देखकर बेहोश हो गये।
विज्ञापन

देर रात फिर से लोगों ने सदर थाना घेर लिया और नारेबाजी करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान आर्थिक सहायता की भी मांग करते हुए कहा कि परिजनों को पांच लाख रुपये सरकार से दिलाई जाए। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें