फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये चेहरों पर दांव, 72 वार्ड में चुनाव लड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नए चेहरों पर दांव, 72 वार्ड में चुनाव लड़ेगी भाजपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कई दिन प्रतीक्षा के बाद शनिवार दोपहर भाजपा ने नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची के अनुसार भाजपा 90 में से 72 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। सूची में कई पुराने धुरंधरों का टिकट काट कर नये चेहरों पर दांव लगाया गया है। वहीं पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी किनारे करते हुए नये चेहरे मैदान में उतारने की कवायद ने स्पष्ट कर दिया कि प्रत्याशी चयन में जनप्रतिनिधियों और बड़े नेताओं की जमकर चली। वहीं भाजपा ने पहली बार पांच मुस्लिम प्रत्याशियों पर भी दांव खेला है। वार्ड परिसीमन और आरक्षण के बाद इस दांव को आजमाते हुए भाजपा ने वार्ड 17, 70, 72, 85 और 87 से मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।

संगठन में पदाधिकारियों के बीच परिवारवाद भी
भाजपा महानगर इकाई में उपाध्यक्ष ललित नागदेव, महामंत्री संजय त्रिपाठी को भी जहां पार्षद प्रत्याशी बनाया गया तो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ के पुत्र अनुज वशिष्ठ को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा मंडल पदाधिकारी जितेंद्र शर्मा की पत्नी, नितिन बच्चन वाल्मीकि, संजय सिंह सैनी, युवा मोर्चा से विक्रांत ढाका प्रत्याशी बनाये हैं। इनके बीच कैंट विधायक के खास और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के अत्यंत करीबी मनीश कुमार मिंटू का टिकट भी इसी श्रेणी में माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत कम दोहराए गए वर्तमान पार्षद
नगर निगम में पिछली बार भाजपा के पार्षदों की संख्या 46 थी। हालांकि सिंबल पर चुनाव जीतकर करीब 36 सदस्य ही आए थे। बाकी सदस्य जो बागी होकर जीतकर आए और लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद कुछ बसपा सहित अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए। लेकिन इस बार इन 46 सदस्यों में से कुछ तो वार्ड आरक्षण और परिसीमन बदलने पर खुद ही दौड़ से बाहर हो गये। लेकिन जिन्होंने दावा किया उनमें से राजकुमार मुन्ना, ज्योति वाल्मीकि, रमेश चंद लोधी, राजीव गुप्ता काले, कृष्ण कन्हैया, राजकुमार मुन्ना, राकेश शर्मा, सुनीता प्रजापति, तहसीन अंसारी, वर्तमान पार्षद तरुण गोयल की पत्नी संगीता गोयल को ही प्रत्याशी बनाया है। जबकि निगम राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले रविंद्र तेवतिया, पंकज कतीरा, विजय आनंद अग्रवाल, सहंसरपाल, अजीत सहित कई को किनारे कर दिया गया। इनमें विजय आनंद अग्रवाल पर नवीन गुप्ता के साथ पार्टी विरोध में संयुक्त व्यापार संघ का चुनाव लड़ने और सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल में शामिल होने पर अनुशासनहीनता का आरोप रहा।

ये है भाजपा के प्रत्याशियों की सूची
वार्ड संख्या वार्ड का नाम प्रत्याशियों के नाम
1. नई बस्ती लल्लापुरा ममता देवी
2. मलियाना शकुंतला देवी
3. भगवतपुरा नितिन बच्चन वाल्मीकि
4. शेरगढ़ी सुमन भारती जाटव
5. शिवलोकपुरी ज्योति वाल्मीकि
6. मोहकमपुर ज्योति खटीक
7. पीलना सोफीपुर महेंद्र सिंह भारती
8. लिसाड़ी गौतम चंद
9. कासमपुर प्रिय शाक्य
10. काशी सुनीत कुमार चौधरी
11. शिवपुरम सरमिता जाटव
12. शोभापुर वीर सेन गौतम
13. जयभीम नगर अजय कुमार भारती
14. जागृति विहार सै. 8 समीर सिंह
15. मुल्तान नगर शैलेंद्र मलिक उर्फ सूरज
16. अजंता कालोनी पूजा शर्मा
17. अब्दुल्लापुर शौकत अली उर्फ गुप्ता
18. सरायकाजी रविंद्र कुमार
19. दायमपुर रिंकू वाल्मीकि
20. कसेरूखेड़ा ब्रजेश सोनकर
21. तुलसी कालोनी राजेश कुमार अंधेरा
22. गोलाबढ़ डिंपी उर्फ डिंपल
23. सुभाषपुरी संजय त्रिपाठी
24. कसेरु बक्सर सर्वदा शर्मा
25. अनूप नगर फाजलपुर रविता
26. तेजगढ़ी सुनीता रानी
27. मुबर्रकपुर पल्हैडा अश्वनी कुमार शर्मा
28. रिठानी रोशनी देवी गुर्जर
29. सुभाष नगर विपिन कुमार मित्तल
30. मोदीपुरम लोकेश चौहान
31. शताब्दीनगर पूनम शर्मा
32. सिविल लाइन ललित नागदेव
33. काजीपुर निशा प्रधान
34. शिवशक्ति नगर नीलम शर्मा
35. हफिजाबाद मेवला पूनम गुप्ता
36. बुढेरा जाहिदपुर राहुल कुमार
37. गंगानगर गुलवीर सिंह
38. खड़ौली रेनू सैनी
39. ब्रह्मपुरी पश्चिम राजीव गुप्ता काले
40. जटौली मुनीश कुमार मिंटू
41. नंगलाताशी अंकुर कुमार कुशवाह
42. जैन नगर बीना गर्ग
43. ब्रहमपुरी पूर्वी राकेश गौड़
44. मोहनपुरी विकास मित्तल
45. जागृति विहार सै.3 सचिन त्यागी
46. यादगारपुर स्वाति बंसल
47. शाहपीर गेट राजेंद्र सिंह
48. माधवपुरम संगीता गोयल
49. पूर्वा महावीर रमेश चंद लोधी
50. नंगला बट्टू संजय सिंह सैनी
51. साबुन गोदाम दीपिका गर्ग
52. भोपाल सिंह रोड मनमोहन जौहरी
53. शास्त्रीनगर स्कीम 7 डा. निधि शर्मा
54. पूर्वा इलाही बक्स भरतवीर सैनी
55. फतेहउल्लापुर विमलेश
56. प्रहलाद नगर जितेंद्र पाहवा
57. पल्लवपुरम -2 विक्रांत ढाका
58. सूरजकुंड रोड राजकुमार मुन्ना
59. जयदेवी नगर कृष्ण कन्हैया
60. फूलबाग कोलोनी मनोज गुप्ता
61. शास्त्रीनगर एल-2 राजेश रूहेला
62. इंद्रानगर विपिन जिंदल
63. एल ब्लाक शास्त्रीनगर अनुज वशिष्ठ
64. उत्तरी पटेल नगर सुनीता प्रजापति
65. खैरनगर अनुज गर्ग
67. कैलाशपुरी राकेश शर्मा
69. सरायलाल दास पंकज गोयल
70. इस्माईल नगर रियाजुद्दीन उर्फ राजू
72. पूर्वी इस्लामाबाद तहसीन अंसारी
78. स्वामीपाड़ा संदीप गोयल रेवड़ी
85. जाकिर हुसेन कॉलोनी जिया भारती
87. जाकिर हुसैन कॉलोनी राहत प्रवीन

खास बात
टिकट वितरण में कई पुराने कार्यकर्ताओं की हुई उपेक्षा, जनप्रतिनिधियों और बड़े नेताओं की चली मनमानी
पांच मुस्लिम प्रत्याशियों को भी भाजपा ने उतारा मैदान में, कई महानगर पदाधिकारियों को भी बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें