फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर श्रद्धालुओं ने सडक पर बैठकर जाम लगाकर किया कीर्तन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

शिव मंदिर बाबा मोहनराम काली कोली धाम पर अवैध कब्जे को लेकर श्रद्धालुओं ने मंदिर के सामने मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर जाम लगाकर कीर्तन और भक्ति नृत्य किया। इसे लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी पहुंचे तथा जाम लगा रहे लोगों का नेतृत्व कर सुनीत कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले आ गए। बाद में मामला उपजिलाधिकारी के सामने पहुंचा। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों से अपने-अपने कागजात शुक्रवार को दिखाने के लिए कहा।
उल्लेखनीय है कि हस्तिनापुर मार्ग पर शिव मंदिर बाबा मोहनराम काली कोली धाम स्थित है। जिसमें लगभग सात बीघा जमीन है। इस मंदिर को बामनी वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कुछ दिन पहले इस मंदिर की जमीन के एक हिस्से में टायल्स बनाने की फैक्ट्री स्थापित हुई है।
विज्ञापन

जिसके विरोध में सुनीत रस्तोगी के नेतृत्व में काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह के समय मंदिर पहुंचे तथा मंदिर के सामने सड़क पर दरी बिछाकर जाम लगाकर बैठ गए और भजन कीर्तन शुरू कर दिया। भजन के दौरान ही कुछ भक्तों ने भक्ति नृत्य भी करना शुरू कर दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे तथा जाम लगा रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे सुनीत को हिरासत में ले लिया तथा डंडे फटकार कर श्रद्धालुओं को वहां से हटाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी टायल्स फैक्ट्री में पहुंचे तथा वहां काम कर रहे लोगों से पूछा कि क्या यह जमीन तुम्हारी है, तुमने निर्माण कैसे किया। जिस पर वहां उपस्थित गौरव गोयल ने बताया कि उसने पांच साल के एग्रीमेंट पर समिति से किराए पर ली है। गौरव गोयल को लेकर थाना प्रभारी एसडीएम के यहां पहुंचे। बाद में सुनीत को एसडीएम के यहां बुला लिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कागजात के पास पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
मुख्य बातें
पुलिस ने डंडे फटकार जाम खुलवाया, दोनों पक्षों को एसडीएम के समक्ष उपस्थित किया
एसडीएम ने कागजात लेकर शुक्रवार को पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें