फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ दौराला चुनाव के लिए नामकंन पत्र वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। आगामी ग्यारह जनवरी को प्रस्तावित व्यापार संघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक चुनाव आयुक्त मंगुमल शर्मा, चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी शर्मा एवं सहचुनाव अधिकारी मुकेश गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र वितरित किए गए। चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हरपाल सिंह, मनोज भारद्वाज एवं सुरेश ने नामांकन पत्र लिये। कोषाध्यक्ष पद पर सचिन एवं महामंत्री पद के लिए मनेंद्र भराला ने नामांकन पत्र लिये। छह जनवरी को व्यापार संघ दौराला चुनाव के लिए सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। सात जनवरी को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्र्न वितरित किए जाएंगे और 11 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक व्यापार संघ दौराला के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। शाम को ही वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें