मवाना। गांव मटौरा में बृहस्पतिवार को संपन्न हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
गांव मटौरा में अमरीश शर्मा के आवास पर हुई बैठक में मंडलाध्यक्ष जीत सिंह अघाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मोहिउद्दीनपुर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसके लिए हस्तिनापुर मंडल को दस सेक्टर प्रमुख आचार्य हरिओम शर्मा, ताराचंद शर्मा, महावीर सिंह, गौरव गुर्जर, पंडित गोपाल शर्मा, जयप्रकाश, जयविंद्र, राजीव चौधरी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मनोज शर्मा, नेत्रपाल, अनिल शर्मा, आवेश कश्यप, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, ताराचंद शर्मा, अमित आदि उपस्थित थे।
शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि
मवाना। अशोक विहार में शिक्षक नेता नरेशपाल के आवास पर संपन्न शोक सभा में सिपाही अंकित तोमर के शहीद होने पर शोक संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि अंकित ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाश को मार गिराया। यह गर्व की बात है। यहां पर जवान अंकित को श्रद्धाजंलि दी गई। बैठक में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, लिपिक प्रसोत कुमार, डा. मेघराज सिंह. श्रवण कुमार, संजीव कुमार, चंद्रपाल, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।