निशुल्क चिकित्सा शिविर में 168 मरीजों का परीक्षण
मेरठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष केउपलक्ष्य में शनिवार को महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के तत्वावधान में पल्लवपुरम फेज-1 में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. दिनेश चंद शर्मा ने किया। कैंप में 168 लोगों ने परीक्षण कराया और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। चिकित्सा शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जोड़ों का दर्द, पेट केविकार, त्वचा रोग आदि की जांच की गई। इस दौरान डॉ. राकेश पंवार, डॉ. अनु, डॉ. सचिन देव, विक्रांत यादव, विकास और राधा आदि रहे।