फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हो गए जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने की बजाय मेरठ विकास प्राधिकरण के दो अवर अभियंता लापता हो गए और अपने मोबाइल बंद कर लिए। वीसी ने दोनों जेई से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में चल रहे एक प्रकरण में सोमवार को एमडीए की तरफ से जवाब दाखिल करना था। इस पर मुख्य अभियंता दुर्गेश श्रीवास्तव ने जेई सर्वेश गुप्ता और रविन्द्र को जिम्मेदारी सौंपी कि वे दोनों अधिवक्ता से जाकर मिलें और जवाब दाखिल कराएं। वीसी सीताराम यादव के मुताबिक दोनों जेई वहां जाने की बजाय लापता हो गए। चीफ इंजीनियर कॉल करते रहे पर पहले तो रिसीव नहीं की और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इस पर दोनों से जवाब-तलब किया है कि क्यों न उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए अथवा शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।

वर्जन
आर्बिट्रेशन का मामला है जबकि मैं अतिक्रमण हटाओ टीम में हूूं। जबरन हमारी ड्यूटी लगाई जा रही है। फोन पर कह रहे हैं कि जाओ। हमारे नाम कोई कोई लिखित आदेश और दस्तावेज नहीं है। इसके बावजूद आदेश का पालन करते हुए जा हाईकोर्ट जा रहे हैं। हालांकि हम उपाध्यक्ष के सामने अपनी बात जरूर रखेंगे।- सर्वेश गुप्ता जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें