फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेना में सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीक, नर्सिंग असिस्टेंट और ट्रेड मैन की भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित हुई। मेरठ मंडल के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र एसडी इंटर कॉलेज को बनाया गया। जिसमें 1315 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 15 अभ्यर्थी परीक्षा से गैर-हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक्स मशीन से अभ्यर्थियों की हाजिरी लगाई गई। भर्ती निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद, बागपत आदि जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए ।
विज्ञापन

परीक्षा में 38 अभ्यर्थी एनसीसी-सी सर्टिफिकेट वाले थे। एनसीसी सी सर्टिफिकेट वाले सोल्जर जीडी और ट्रेडमैन के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से छूट है। एनसीसी ए सर्टिफिकेट को बोनस में पांच अंक, बी सर्टिफिकेट को बोनस में 10 अंक मिलेंगे। तकनीशियन और नर्सिंग असिस्टेंट एनसीसी सी सर्टिफिकेट वाले को 15 बोनस अंक मिलेंगे। सी सर्टिफिकेट के साथ अगर किसी ने रिपब्लिक परेड में भाग लिया है तो उसे सभी वर्ग की लिखित परीक्षा से छूट है। सेना भर्ती की परीक्षा के दौरान एडीजी जोनल रिक्रूटमेंट कार्यालय लखनऊ ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के 33 कमरों में परीक्षाएं दी गई। परीक्षा के समय सीसीटीवी द्वारा अभ्यर्थियों पर निगरानी रखी गई। विभागीय अधिकारी के अनुसार परीक्षा का परिणाम सितंबर में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें