फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पांच घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हस्तिनापुर।
छोटा हाथी बुधवार शाम सीएचसी जाते समय बुग्गी से भिड़ंत होने पर पलट गया। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। पांचों की हालत गंभीर होने पर मेरठ जिला अस्पताल कर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लुकाधड़ी गांव के बीमार राजेंद्र को सीएचसी हस्तिनापुर लाते समय छोटा हाथी की एक बुग्गी से टक्कर लग गई। जिससे वह पलट गया। उसमें परिवार पांच लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। छोटा हाथी लुकाधड़ी निवासी बिजेंद्र चला रहा था। बूढ़ी गंगा नदी के निकट पहुंचे तो हस्तिनापुर की ओर से एक किसान की बुग्गी जा रही थी। अंधेरे के चलते उसमें छोटा हाथी की टक्कर लग गई। इससे गाड़ी पलट गई और उसमें बैठे बीमार राजेंद्र के परिजन विनोद पुत्र सुक्कन के पैर में गंभीर चोट लगी। वृद्धा अंगूरी के सिर, नाक और पेट पर चोट लगने से घायल हो गई। वहीं, इसी परिवार का कुलदीप सिर एवं नाक पर चोट लगी। सतपाल एवं गुरमीत भी घायल हुए। इस घटना की सूचना पाकर वहां एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी ले लाई। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. राहुल वर्मा ने घायलों का इलाज किया। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर का कहना है कि घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, थानाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि रास्ते में बुग्गी पंक्चर होने की वजह से खड़ी थी। हालांकि पीड़ितों की ओर से अभी तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीमार को सीएचसी ले जाते समय हुआ हादसा
सभी पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें