फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के बाद कभी भी आ सकते हैं शाहरूख खान, किंग खान के स्वागत में सज रहा घंटाघर

Thu, 22 Jun 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
shahrukh
विज्ञापन
शाहरुख खान के स्वागत के लिए घंटाघर पर तैयारियां चालू हैं। ईद के बाद कभी भी किंग खान, डायरेक्टर आनंद एल राय की टीम मेरठ में शूटिंग के लिए आ सकती है। आनंद एल राय की आगामी फिल्म मेरठ पर आधारित है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मुख्य भूमिका में रहेंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। लेकिन कुछ दृश्य मेरठ घंटाघर में शूट होने हैं। इस सिलसिले में टीम ईद के बाद मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन


टीम के आने का वक्त पास आ रहा है, ऐसे में घंटाघर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। घंटाघर में लगी घड़ी को ठीक करने वाले बरेली के घड़ीसाज बच्चन भाई बुधवार को देर शाम मेरठ आए। बृहस्पतिवार को बच्चन भाइयों ने घंटाघर पर लगी घड़ी का वक्त मिलाया। देर रात वह बरेली रवाना हो गए। घंटाघर की देखरेख करने वाले शमशुलअजीज ने बताया कि ईद के बाद कभी भी फिल्म की टीम मेरठ आ सकती है। टीम ने निगम और जिला प्रशासन से शूटिंग की अनुमति मांगी है। सुरक्षा व्यवस्था की भी दरख्वास्त की है। टीम में स्वयं शाहरुख खान भी आएंगे। फिल्म का कुछ भाग मेरठ में शूट होगा। एक महीने से घंटाघर पर मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चालू है। घंटाघर के ऊपर बनी शमशुलअजीज की पुरानी घड़ी की दुकान को भी शूटिंग के लिए सजाया गया है। हालांकि अभी उनके आने की तारीख फाइनल नहीं हुई है। ईद के बाद पहले उनकी टीम आएगी, उसके बाद किंग खान डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ आएंगे।

किंग खान ने दिए थे छह लाख रुपये
घंटाघर पर लगी घड़ी को दुरुस्त कराने के लिए शाहरुख खान और आनंद एल राय ने बरेली के मशहूर घड़ीसाज बच्चन भाई को छह लाख रुपये दिए हैं। घड़ीसाज बच्चन भाई रमजान से पहले 20 दिन तक शहर में रहे और घड़ी को ठीक किया। बुधवार को वे घड़ी का वक्त मिलाने के लिए बरेली से मेरठ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें