फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की भलाई के लिए काम करें अधिकारी : समीर वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने सोमवार को बचत भवन सभागार में सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। नव वर्ष के पहले दिन आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में नववर्ष का चक्र बदस्तूर जारी रहता है। लेकिन नववर्ष की शुरूआत अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट जिले का केंद्र बिंदु है, जहां पर बड़ी संख्या में फ रियादी समस्याओं को लेकर आते हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी इस नववर्ष के अवसर पर संकल्प लें कि वे और अधिक निष्ठा, कर्मठता एवं पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करेंगे तथा सभी पीड़ितों को समयबद्धता के साथ न्याय दिलाएंगे। अधिकारी इस साल को जनोपयोगी बनाने के लिए सभी गरीब, जरूरतमंद एवं अंतिम पात्र व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी एवं लाभकारी नीतियों से जागरूक कर उनको उसका लाभ दिलाएं ताकि उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ा सके। बैठक में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, एडीएम वित्त आनंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसडीएम सदर निशा अनंत, डीपीआरओ आलोक शर्मा सहित कलक्ट्रेट कर्मचारी ओएसडी अरविंद गुप्ता, शिवकुमार, मुकेश सिंह, संजय शर्मा, रघुवंशी, शकील सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-नव वर्ष के पहले दिन जिलाधिकारी ने किया आह्वान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें