फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के सभा की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। भोला झाल स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार को सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने मोहद्दीनपुर चीनी मिल में छह जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों को ले जाने का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय विधायक जितेन्द्र सतवई ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। योगी सरकार ने चुनाव में किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा कर दिया है। अब सरकार किसानों की दशा सुधारने के लिये नई योजनाएं बना रही है। छह जनवरी को योगी आदित्यनाथ मोहद्दीनपुर चीनी मिल के नए प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में किसानों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ले जाने का आह्वान किया। किसानों को क्षेत्र से ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई। बैठक में संजय त्यागी, कपिल शर्मा, मुनेश बाफर, संचित गुप्ता, पंकज ठाकूर, कुवंरपाल राणा, सोनू पूनिया, सुशील शर्मा, नीरज नेक, सतेन्द्र पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें