मोदीपुरम। बीपी इंटर कॉलेज भराला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तहत हवन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. मूल चंद गुप्ता ने स्वयं सेवकों को भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी सहदेव सिंह ने सात दिवसीय विशेष शिविरस के बारे में बताया। वहीं स्वयं सेवकों ने गांव में सफाई अभियान चलाया ओर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।