फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने फुटबाल चौराहा से शुरू करायी रात्रि में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने फुटबाल चौराहा से शुरू कराई रात्रि में सफाई
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अच्छे अंक पाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर रात्रि में सफाई की शुरुआत की है। सोमवार रात दिल्ली रोड स्थित फुटबाल चौराहा से नवीन मंडी तक सफाई की गई। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, भाजपा पार्षद राजीव काले, पूनम गुप्ता, अतुल दीक्षित, राकेश गौड़, विकास मित्तल, अनुज दीक्षित आदि ने भी स्वच्छता मित्रों के साथ मिलकर झाडू लगाई। फुटबाल चौराहा, टीपीनगर और एल ब्लॉक तिराहा से पर सफाई की गई। निगम प्रशासन की माने तो तीनों चौराहों पर रात्रि सफाई का कार्य नीता एसोसिएट्स को दिया गया है। ठेकेदार प्रतिदिन रात्रि में सफाई कार्य कराएगा। फिलहाल नगर निगम ने महानगर के नौ चौराहों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी है। प्रत्येक चौराहे पर 200 मीटर की दूरी तक सफाई करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें