फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमए में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी प्रथम में शनिवार को पुरातन छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 1986 से लेकर 2011 बैच के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान, मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, आरएस उपाध्याय, प्रीति अब्बी, अमिता त्यागी, मदनलाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ऋतु दीवान ने कहा कि विद्यालय के लिए यह पल बेहद गर्व का है। इस दौरान मैजिक मटका, पुरानी करेंसी तथा लेमन रेस खेलों में भी सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संगीत विभाग के प्रदीप कुमार वर्मा, राजीव अरोड़ा ने गीत प्रस्तुत किए। श्रीदेव त्यागी ने अपने अनुभवों को शेयर किया। वहीं पुराने छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान किसी ने मंच पर गाने सुनाए तो किसी ने डांस किया। ग्रुप डांस और पंजाबी सांग पर जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें