किठौर। भटीपुरा स्थित उमालोक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चौधरी चरण विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपचंद ने किया। वहीं, मुख्य अतिथि स्टेट नोडल आफिसर डा. दिनेश राणा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के नर्सिंग शिक्षक अनुभव जैकब, आनिया स्कॉट ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने लैंप लाइटिंग कार्यक्रम अंतर्गत कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने पूरा जीवन मरीजों के नाम करने की शपथ ग्रहण की। इसके बाद लघु नाटिका, नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड संतोष रानी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज के चेयरमैन आलोक भटनागर ने राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या सुमथि ई, सचिव डा. सुनील सुदामा, उप सचिव स्वाति भटनागर, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।