फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा। बडा हादसा होने से बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। महलका-बातनौर मार्ग पर शुक्रवार को गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक सुबह के समय अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा। काफी देर बाद गन्ना हटाकर मार्ग चालू किया जा सका। गनीमत रही कि कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

गन्ने से ओवरलोड वाहन लगातार आम नागरिकों के जीवन के लिए खतरा बन रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। जिस कारण गन्ना ढोने के काम में लगे वाहन नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्धारित मात्रा से अधिक गन्ना लेकर दौड़ रहे हैं।
आज सुबह महलका के पास स्थित गन्ना क्रय केंद्र से एक ओवरलोड ट्रक मवाना शुगर मिल के लिए चला था। यह महलका-फलावदा मार्ग पर बातनौर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया। घंटों मार्ग पर गन्ना पड़ा रहने से काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में गन्ना हटाकर मार्ग पर आवागमन चालू हो सका। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि दिन में गन्ने से लदे बडे़ वाहनों का संचालन बंद कराया जाएगा तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें