फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेशण संबंधी बैठक का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बैठक का आयोजन सोमवार को सामुदायिक अंबेडकर भवन में किया गया। जिसमें सभासद, पूर्व सभासद, नगर के 25 वार्डों की स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के सदस्य और सड़कों पर कूड़ा बीनने वाले शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के आधार पर चार जनवरी 2018 को केंद्र सरकार की टीम स्वच्छ सर्वेक्षण करेगी। जिसमें 4041 शहरों समेत मवाना नगर पालिका भी शामिल है। टीम मौके पर आकर उक्त सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद मवाना को देश एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कराने के लिए लोगों का मत लेगी। जिसके लिए 1600 अंक निर्धारित किए गए। नगर पालिका को सर्वेक्षण टीम द्वारा पूछे गए सवाल में आक्रामक रूप से बढ़ावा एवं योजना को नागरिकों तक पहुंचाने। पिछले साल के मुकाबले क्षेत्र की सफाई, सार्वजनिक क्षेत्रों में कूडे़ के डिब्बों का उपयोग, घर से अलग-अलग कचरा एकत्र किए जाने की व्यवस्था से संतुष्ट, शौचालय की संख्या में बढ़ोतरी, सार्वजनिक शौचालय साफ और सुलभ, स्वच्छता एप डाउनलोड एवं समय सीमा अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण आदि का जवाब मिलने पर नपा को अंक निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में नपा अध्यक्ष अय्यूब कालिया, अमीर आजम, ओमपाल गुर्जर, शाहआलम, सौरभ कंसल, अमित चौहान, बीना चौहान, सुशील चौहान, सोनिका गुप्ता, दयावती, नंद किशोर, हिमांशु जैन, संजय कुमार और सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नगर पालिका की सामुदायिक अंबेडकर भवन में बैठक आयोजित
स्वच्छ सर्वेक्षण की विस्तारपूर्वक जानकारी दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें