मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के स्टेडियम में दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष विमल कुमार और अशोक कुमार रहे।
प्रशिक्षक पूनम देवी ने स्काउट गीत गाकर छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया। यहां पर गांठ लगाना, टेंट लगाना एवं अनुशासन आदि के बारे मेें बताया। निर्णायक मंडल को कक्षा नौ सी, दस ए एवं छह ए का टेंट लगाने का कार्य उत्तम मिला। उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सेवा भावना जागृत करने एवं भाईचारा देशभक्ति बढ़ाने की बात कही। स्काउट एवं गाइड निडर और निष्पक्षता से सीख लेने की बातें बताईं। स्काउट अध्यापक संजीव कुमार छात्र-छात्राओं को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मुझे विश्वास है। वे काम बोझ समझकर नहीं करेंगे। कार्यक्रम का समापन कोषाध्यक्ष ने सभी की सराहना करके किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार, शिक्षक नेता नरेश पाल, विजय सिंह, विनोद कुमार, कमलेश चिकारा, वीरेंद्र गांधी, राजकुमार एवं नाहर सिंह आदि रहे।
गाइड को गांठ बांधना सिखाया
मवाना। आर्य कन्या इंटर कालेज का दो दिवसीय गाइड शिविर का आयोजन शनिवार को उत्सव मंडप में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य डा. बीना त्यागी ने ध्वजारोहण करके किया। मेरठ जिला मुख्यालय से पहुंची ट्रैनर ज्योति शर्मा ने गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, गांठ बांधना, ध्वज की जानकारी, कैंप फायर एवं टेंट आदि की जानकारी दी। टेंट निरीक्षण प्रबंधक अनुराग दुबलिश के द्वारा किया गया। गाइड कैप्टन अलका रानी एवं डा. संगीता जैन ने योगदान के लिए सभी का आभार जताया।