एएसपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ। इसमें अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद पर दो, संयुक्त सचिव पद के लिए दो एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक नामांकन हुआ। नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।
नगर के मेरठ रोड स्थित एएसपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव हेतु शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का दौर जारी रहा। जिसमें छात्रों ने जुलूस के साथ कॉलेज परिसर पहुंचकर नामांकन किए। मुख्य चुनाव अधिकारी पूनम रानी ने बताया कि कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद हेतु बीएससी द्वितीय वर्ष से मनीष कुमार एवं बी कॉम प्रथम वर्ष के शिवम कुमार ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद हेतु बीएसी बायो द्वितीय वर्ष की छात्रा रुचि रस्तोगी, बी कॉम तृतीय वर्ष के रोहित कुमार एवं एमएससी प्रथम वर्ष केमिस्ट्री की तनु शर्मा ने नामांकन किए। महामंत्री पद के लिए बीएससी प्रथम बायो. आयुष शर्मा एवं बी कॉम द्वितीय के मोहम्मद आरिफ तथा संयुक्त सचिव पद हेतु बी कॉम प्रथम वर्ष के शिवम रस्तोगी एवं बी कॉम तृतीय वर्ष के राजन। कोषाध्यक्ष पद पर बी कॉम द्वितीय वर्ष ने नामांकन किया।
मुख्य बातें
अध्यक्ष पद पर दो छात्रों ने पर्चे दाखिल किए गए
सरकार के फैसले को जनविरोधी बताया
मवाना। एआईएमआईएम पार्टी के जिला सचिव विनोद जाटव के आवास पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शादाब चौधरी ने की एवं संचालन फारुख ने किया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई बिजली दरों को लड़कर रोष जताया। सरकार के इस फैसले को गरीब, मजदूर एवं किसान विरोधी बताया। उन्होंने चेताया कि एआईएमआईएम पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन छेडे़गी। इस दौरान मोहम्मद हसन, हारुन मुस्तफा, दानिश, नदीम सलमानी, शौकीन, आरिफ, शोएब अंसारी, नीटू एवं गुलफाम आदि रहे।