फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों एवं जनसमस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से बिजली की दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस किए जाने की मांग की। एक लाख रुपये तक कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद कई किसानों को लाभ नहीं हुआ। उन्हें तत्काल लाभ दिलाया जाए। विद्युत निगम द्वारा बिल 266 रुपये दो माह की बजाय 400 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। उसे तत्काल वापस किया जाए। विद्युत दर में 66 फीसदी वृद्धि कर दी गई है। विद्युत निगम द्वारा गांवों में जबरन मीटर लगवाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी विद्युत दरों को वापस नहीं लेने, विद्युत आपूर्ति बीस घंटे से अधिक नहीं आपूर्ति किए जाने तक मीटर लगवाने का काम तत्काल बंद करा दिया जाए। धरने की अध्यक्षता बाबू अंसारी ने की तथा संचालन विनेश प्रधान छुर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेेंद्र चौधरी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र दौरालिया, महासचिव जमील, प्रमोद कुमार, जिला महासचिव सत्यवीर सिंह जंगेठी, चौधरी मलूक सिंह, जगवीर सिंह दबथुुवा, देशपाल, कृष्णपाल, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इंसेट---------
प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
सरधना। तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाध्यक्ष पवन त्यागी के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में विद्युत दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने और बीस घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की गई। दस साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को बंद करने के नियम से किसानों के ट्रैक्टरों को बाहर रखा जाए। एनएच 235 व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के किसानों के वादों का जल्द निपटारा किया जाने, बिना नोटिफिकेशन के कब्जा की गई जमीन का नोटिफिकेशन कराकर किसानों का भुगतान किए जाने की मांग की। इस संबध में 21 दिसंबर को गन्ना भवन डालीबाग लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का भी आह्वान पदाधिकारियों से किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास शर्मा, अमरपाल, राजकुमार शर्मा, संजय त्यागी, सोमदत्त त्यागी, विनीत त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें