फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्हैडा गांव पहंचे आर्मी के जवान( खिलाडी राहुल)का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

ग्राम मुल्हैड़ा निवासी राहुल गिरी आर्मी में तैनात है। उन्होंने पुणे में छह से आठ दिसंबर तक हुई 36वीं सीनियर नेशनल रोविंग चैम्पियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा टीम को विजय दिलाई। राहुल गिरी बतौर कप्तान टीम में शामिल हुए। उनका बुधवार को गांव पहुुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मुल्हैड़ा निवासी राहुल गिरी आर्मी में सेना के जवान के पद पर तैनात हैं। राहुल ने हाल ही में पुणे में खेली गई नेशनल रोविंग चैम्पियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनका बुधवार को गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। राहुल गिरि ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत कर टीम को विजयी दिलाई। 36वीं सीनियर नेशनल रोविंग चैम्पियनशिप पुणे कैंप में आठ दिसंबर को संपन्न हुई। उन्होंने सेना की टीम को फाइनल मैच जिताकर चैम्पियनशिप अपने नाम की। सेना की टीम का मुकाबला कर्नाटक और दिल्ली की टीम के साथ हुआ। जिसमें सेना की टीम विजयी हुई। सेना की टीम ने एशिया रोइंग चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। गांव मुल्हैड़ा में राहुल गिरी के घर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई। राहुल गिरि के बडे़ भाई पिंटू गिरि ने बताया कि बुधवार को दिनभर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नेशनल रोविंग चैम्पियनशिप छह से आठ दिसंबर के बीच पुणे में संपन्न हुई
सेना की टीम के कप्तान राहुल गिरी बुधवार को पैत्रिक गांव मुल्हैड़ा पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें