दौराला। दौराला शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि चीनी मिल द्वारा 23 नवंबर से 30 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 29.88 करोड़ रुपये गन्ना समितियों को भेज दिया है। चालू पेराई सत्र 2017-18 में चीनी मिल द्वारा अभी तक कुल 129.25 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल द्वारा 11 नवंबर तक 53.41 लाख कुंतल गन्ना की पेराई जिससे 5 लाख 11 हजार बोरे चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने कृषकों से साफ ताजा गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है।