मवाना। नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मिले और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। मतगणना से एक दिन पहले नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया के समर्थक को मखदूमपुर रोड पर हमला कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। इसका आरोप बसपा नेता तथा उनके समर्थकों पर लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं बसपा नेता का समर्थक गोली लगने से घायल हुआ था। इसमें चेयरमैन और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में चेयरमैन अय्यूब कालिया सीओ आदि से मिलकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। सोमवार को चेयरमैन अय्यूब कालिया एसएसपी से मिले। एसएसपी ने थाने का कार्यभार देख रहे एसएसआई भरतलाल शाह को निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उनके आवास के पास पुलिस तैनात कर दी गई।