कुसैड़ी में गन्ना क्रेय केंद्र का उद्घाटन
जानीखुर्द। ग्राम कुसैड़ी में मंगलवार को क्षेत्रिय विधायक जितेंद्र सतवाई ने किनौनी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। किनौनी शुगर मिल ने मंगलवार को गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जितेंद्र सतवाई ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के कार्य कर रही है। वहीं, गन्ने की नई वैरायटी तैयार की जा रही हैं। वहीं, मिल द्वारा किसानों को सही समय पर भुगतान किया जा रहा है। वहीं, यूरिया की कालाबाजारी भी बंद है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुसैड़ी, संजय त्यागी, सुनील कुमार, अरुण कुमार, धर्मपाल शर्मा, सुधीर, हरवचन, ओमपाल, विरेंद्र, जयपाल आदि रहे।