मोदीपुरम। राष्ट्रीय जनशक्ति मंच की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि बसपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने जीत दर्ज की है। उनके मंच ने इस चुनाव में काफी योगदान किया है। कई अन्य लोग इस मंच से जुड़ना चाहते हैं, इसीलिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। बैठक का संचालन उमा शंकर ने किया। सत्यपाल सिंह, भूपेंद्र, राहुल, मोहित, सुनील वर्मा, ताहिर, बोबी, लोकेश चंद्रा मौजूद रहे।