फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौहान चौक के आसपास के लोग आए दिन जलभराव के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कस्बा स्थित चौहान चौक के निकट नाला अट जाने से गलियों में भर गया है। इससे क्षेत्रीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक जयपाल सिंह का कहना है कि जल निगम द्वारा पाइप डालते समय मैनहोल कम बनाए गए हैं। जिस कारण यह समस्या आ रही है।
चौहान चौक के आसपास की गलियों में जब तब पाइप चोक हो जाने से जलभराव हो जाता है। नालियों का गंदा पानी गलियों में भर जाने से वहां रहने वाले लोगों को घरों से निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि आए दिन गंदा पानी भर जाने से लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। शुक्रवार दोपहर तक भी गलियों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की सूचना पाकर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा मैनहोल से किसी प्रकार पाइप की सफाई कर निकासी सुचारू कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व फलावदा तिराहे से लेकर थाने तक सड़क के दोनों ओर नालों में पाइप डाले गए थे। वहीं, चौहान चौक की साइड वाले नाले की निकासी बंद हो जाने से जलभराव के हालात पैदा हो जाते हैं। इस संबंध में सफाई निरीक्षक जयपाल सिंह का कहना है कि जल निगम द्वारा जरूरत के मुताबिक मैनहोल नहीं बनाए गए हैं। इस संबंध में पूर्व चेयरपर्सन डा. नीरा चंद्रा ने मंडलायुक्त से शिकायत करके अधिक मैनहोल बनवाए जाने की अपील की थी। इसके बावजूद जल निगम ने इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। जिससे जलभराव की समस्या होती है। जलभराव होने पर पालिका कर्मचारियों को भेजकर सफाई करा दी जाती है।
मुख्य बातें
चौहान चौक के आसपास रहने वाले लोगों का जीवन बना नारकीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें