मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मवाना खुर्द में शुक्रवार को हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रेरणादायक कहानियां प्यासा कौवा, एकता में बल, लालच बुरी बला आदि के माध्यम से नैतिक शिक्षा का ज्ञान दिया। चेयरमैन डा. सोमेंद्र तोमर ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिता में विराट, अक्षित, प्रज्ञा, अहसन, रुद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. पकंज त्यागी ने विजेता बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन श्वेता नेगी ने किया। यहां प्रियंका सिंह, एकता शर्मा, शिवानी ठाकुर, अंशिका और अंशु का विशेष सहयोग रहा।
ट्रॉली चालकों में मारपीट
मवाना। गांव देदूपुर निवासी परविंदर शुक्रवार सुबह मवाना शुगर मिल में ट्रॉली में गन्ना लेकर पहुंचा था। वहां पर पहले एक ट्रॉली लिये दूसरा चालक मौजूद था। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी उसके साथ मारपीट करके ट्रॉला लेकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।