फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन एस एस शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने सातवें दिन निकाली संकल्प रैली
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सांतवे दिन स्वयंसेवकों ने संकल्प रैली निकाली। वहीं नवजीवन किसान डिग्री कालेज में एनएसएस शिविर में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
शिविर के प्रथम सत्र में एकता और अखंडता पर पोस्टर और स्लोगन बनाए। इसके पश्चात छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा संकल्प प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ दिलाई। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकृष्ण यादव एडवोकेट तथा नरेंद्र कुमार एडवोकेट ने संबोधन में कहा कि संस्कारवान छात्राएं ही राष्ट्र की सच्ची सेवा कर सकती हैं।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने संबोधन में कहा कि एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में जमीन से जुड़कर जागरुकता अभियान चलाया। यह मात्र सर्टिफिकेट के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सेवा को मन से आत्मसात करें। समाजसेवा धन से ही नहीं, मूल्यों एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण से होती है। कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर के द्वितीय सत्र में दलित बस्ती शिवपुरी जुड्डी में सेवा संकल्प रैली निकाली गई। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के नाम दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वहीं नवजीवन किसान डिग्री कालेज में एनएसएस शिविर के सांतवे दिन समापन के मौके पर प्रबंध समिति उपाध्यक्ष जगबीर सिंह प्रधान, प्रबंधक करतार सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल, मलूक सिंह ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जीवन मूल्यों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अंत में कालेज प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। अंत में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सुरक्षा बलों को नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें