फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैली में आयोजित शादी समारोह से बुधवार रात घर लौटते समय बाइक सवार दंपति को हापुड़ की ओर से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। मृतक पक्ष की ओर से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई र्गई है।
विज्ञापन

गांव कैली स्थित सुंदर फार्म हाउस में बुधवार रात शादी समारोह चल रहा था। इसमें शामिल होने गांव कैली निवासी राजेंद्र पुत्र मूलचंद पत्नी प्राची के साथ बाइक से आए थे। रात में कार्यक्रम से लौटने के दौरान राजेंद्र (34) पत्नी प्राची के साथ बाइक से सड़क पार करने लगा तभी हापुड़ की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी पाकर फार्म हाउस से कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल प्राची को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह राजेंद्र के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गांव कैली से शादी समारोह से लौट रहा था दंपति
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें