फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिग्री बढ़ा रात का पारा, एनसीआर में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। लगातार बदलते मौसम के बीच एक ही रात में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। हालांकि दिन भर बदली और धुंध छाने से दिन में ठंडक रही। पारा भी आंशिक रूप से गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एनसीआर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिख रहा है। जिसके चलते ऐसा लग रहा था कि अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार तक पश्चिमी विक्षोभ की गति धीमी होने के कारण बुधवार को बारिश की संभावना है। वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में कहीं ज्यादा तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। धूप न खिलने से ठंडक बनी रही।
मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को दिन का पारा 24 डिग्री और रात का तापमान 7.4 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की गति धीमी हुई है, जिस कारण से बारिश होने की संभावना है। अभी 9 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें