फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साईकिल सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कासमपुर निवासी राज वर्मा पुत्र हीरा लाल वर्मा अपनी मां कमला के साथ रहता था। वह पेशे से हसनपुर स्थित मंडप में वेटर था। सोमवार को वह साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। एसओ भावनपुर के अनुसार ट्रक चालक शहनवाज निवासी मैनाठेर मुरादाबाद और क्लीनर आसिफ निवासी रामपुुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कमला ने रोते हुए बताया कि उसका बेटा राज ही उसका एकमात्र सहारा था, जो छीन लिया गया। कमला ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें