फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में छिपे रवि, लुकाछिपी में गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को रवि बादलों में छिपे रहे। दिन भर चली लुकाछिपी में तापमान चार डिग्री गिरने से ठंड बढ़ गई। हालांकि रात का पारा एक डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह को धुंध रहने के साथ ही अभी तापमान में इसी तरह बदलाव होता रहेगा।
विज्ञापन

दिसंबर की शुरुआत होते ही सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह के मौसम की बात करें तो रातें भले ही सर्द हुईं हो। लेकिन दिन में धूप खिलने से नमी रहने के बावजूद ठंड ज्यादा असर नहीं दिखा रही थी। रविवार को एकदम से मौसम में बदलाव हुआ। सुबह के समय हवा होने के कारण सर्दी का असर पड़ना शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक भी सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे और धूप न खिलने से दिन का तापमान चार डिग्री गिर गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 92 व न्यूनतम आर्र्दता 50 दर्ज की गई।
आगे अच्छी सर्दी के संकेत
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि सुबह के समय हल्की धुंध के साथ सर्दी का असर बना रहेगा। दिन में कभी धूप खिलेगी तो कभी हल्की रहेगी। मौसम में नमी बनी रहेगी। रात का गिरता हुआ तापमान आने वाले दिनों में नया रिकॉर्ड बना सकता है, जो आने वाले दिनों में अच्छी सर्दी का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिन का तापमान चार डिग्री गिरा, रात का एक डिग्री बढ़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें