फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर।
विज्ञापन

कस्बा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला हेतु मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ रविवार को उप कृषि निदेशक मेरठ डा. सुरेन्द्र चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि 5 से 9 दिसंबर एवं 11 से 15 दिसंबर तक दो चरणों में न्याय पंचायतवार प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षण में न्याय पंचायत के ग्रामों के 80-100 किसानों को 5 दिनों तक फसल चक्र, रबी फसल, सरकार की विभिन्न कृषि योजनाआें, पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला कृषि रक्ष अधिकारी शिप्रा ने बताया कि किसान पाठशाला अंतर्गत कृषि रक्षा का महत्व, एकीकृतनाशी जीव प्रबंधन, कृषि रक्षा का महत्व, रसायनों के प्रयोग में सावधानी बरतने और रसायनों का सीमित प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि सरकार कृषि लागत घटाने एवं फसल लाभ दुगना करने के सिद्धांत को पूरा करने के लिए उत्तम बीज चुनाव, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने रबी की मुख्य फसल गेहूं,, सरसों, चना, मटर और जौ आदि की उत्पादन तकनीक को भी समझाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन रामकुमार ने बताया कि मछली पालन हेतु एक हेक्टेयर के तालाब में पचास हजार मछली बच्चा बीज जुलाई में डालना चाहिए। वहीं, नैन रोहू एवं कत्ला किस्म की मछली का पालन करना चाहिए। भूमि संरक्षण अधिकारी योगेंद्र कुमार ने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं टिकाऊ खेती के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. अनिल त्यागी, डा. राकेश तिवारी, अनिल कुमार आदि ने भी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जनपद के 110 प्रावैधिक सहायकों ने मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
प्रशिक्षण न्याय पंचायतवार दो चरण में दिया जाएगा
किसानों को वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें