मवाना।
जनता ने नगर के विकास के लिए जिन बोर्ड सदस्यों का चयन किया है उसमें पांच निरक्षर तथा 8 प्राइमरी तक शिक्षा पाए हैं।
जनता द्वारा चुने गए चेयरमैन अय्यूब कालिया निरक्षर हैं। वहीं, नगर की जनता ने इस बार नगर के विकास के लिए जिन वार्ड सदस्यों को चुना है। उनमें से पांच सदस्य निरक्षर हैं। इनमें वार्ड पांच से दीन मोहम्मद, वार्ड छह से बीना चौहान, वार्ड आठ से सलीम, वार्ड 12 से शहनाज, वार्ड 22 से अफसाना हैं। उधर, वार्ड एक से दयावती, वार्ड 10 सेे सुशीला, वार्ड 15 से शाहआलम, वार्ड 16 से सैय्यदा, वार्ड 17 से मुकेश देवी, वार्ड 18 से वाजिद, वार्ड 23 से फैय्याज और वार्ड 24 से ताज मोहम्मद प्राइमरी पास हैं। हालांकि वार्ड चार से नंदकिशोर, वार्ड सात से सौरभ कंसल, वार्ड 14 से इकरामुद्दीन, वार्ड 21 से मोहम्मद फारुख, वार्ड 25 से मोहम्मद वाजिद जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त हैं। जबकि वार्ड दो से सलेकचंद, वार्ड 13 से संजय कुमार, वार्ड 19 से आशीष स्नातक तथा वार्ड तीन से एकता रस्तोगी, वार्ड नौ से हिमांशु जैन, वार्ड 11 से सोनिका गुप्ता, वार्ड 20 से अमित परास्नातक हैं। इससे समझा जा सकता है कि राजनीति में पढाई का क्या महत्व है।