फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर मॉला डालते ही दुल्हन को पडा दौरा, बारात वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम शादी के दौरान वरमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान माला वर के गले में डालते समय दुल्हन को अचानक दौरा पड़ गया। जिससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। इसके बाद वर पक्ष बिना फेरे लिए बारात लेकर लौट गया।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का मेरठ के युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों ही परिवार शादी को लेकर खुश थे। बृहस्पतिवार सुबह दूल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा। बैंड एवं डीजे की धुन पर चढ़त के दौरान बारातियों ने जमकर डांस किया और दावत उड़ाई। बारात चढ़त के बाद युवती के घर के दरवाजे पर पहुंची। यहां पर वरमाला कार्यक्रम था। इस दौरान दुल्हन ने वर के गले में माला डाली। इसके तुरंत बाद दुल्हन को दौरा पड़ गया। इससे दोनों ही परिवारों की खुशियों को ग्रहण लग गया। परिजन युवती को अस्पताल ले गए और उसका उपचार कराया। हालांकि दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में किसी तरह सहमति बनी। इसके चलते बिना अदान-प्रदान के ही बारात बैरंग लौट गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में दुख का माहौल है। वहीं, थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीती शाम दौराला क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें