फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार अरुण हस्तिनापुर से अध्यक्ष पद पर जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर।
विज्ञापन

हस्तिनापुर नगर पंचायत पद पर बसपा के अरुण कुमार तीसरी बार चुने गए। इससे बसपा कार्यकर्ताओं समेत नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पूर्व अरुण कुमार की पत्नी डॉ. सुनीता रानी चेयरपर्सन रहीं। उससे पूर्व भी अरुण कुमार चेयरमैन रहे थे। नवनिर्वाचित चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि वे पूर्व में भी नगर का विकास कराते आ रहे हैं। अबकी बार नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। उन्हें कुल 4729 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कुमार को 4047 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सोमनाथ पपनेजा 2254 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इनके बाद निर्दलीय चंपक साधु, जगवीर, चमन सिंह, रणधीर उपाध्याय, शकुंतला, संजय को काफी कम वोट मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ लौट गए।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी।
1. अरुण कुमार (बसपा) 4729
2. सुशील कुमार (निर्दलीय) 4047
3. सोमनाथ पपनेजा (भाजपा) 2254
4. चंपक साधु (निर्दलीय) 1750
5. जगवीर सिंह (निर्दलीय) 376
6. चमन सिंह (निर्दलीय) 257
7. रणधीर उपाध्याय (निर्दलीय) 39
8. शकुंतला (निर्दलीय) 73
9. संजय (निर्दलीय) 60
10 नीरज अरोरा (सपा) 119
11. भवतरण राय (निर्दलीय) 143
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें