विजन एकेडमी के बच्चे प्रतियोगिता में लेंगे भाग
मोदीपुरम। केडी सिंह बाबू सोसायटी द्वारा1 से 6 दिसंबर तक सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होगा। विजन एकेडमी के हॉकी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान और निदेशिका पूजा विहान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सत्यवर्त विहान, आमिर, सुहेल, दीपक, अंश, सूरज, शाहिद अफरीदी, सूजल, इमरान, इश, वंश गौड़, आरमन, वासु, अर्जुन, रिहान आदि मौजूद रहे।