आज होगा 37वां वार्षिकोत्सव
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी प्रथम का 37वां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बुधवार शाम डीएमए प्रथम में वार्ता में प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि गुरु और शिष्य के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में गुरु के बिना कुछ नहीं है। मुख्य अतिथि कृषि विवि के कुलपति डॉ. गया प्रसाद और विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार कमांडेंट 108 बटालियन आरएएफ रहेंगे। वार्षिकोत्सव को लेकर बुधवार को तैयारी पूर्ण कर ली गईं। मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, अनिल कुमार शर्मा, हरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।