मोदीपुरम। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम का वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ निदेशक डॉ. आजाद सिंह पवार ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जब किसानों के हित में काम करेंगे तभी किसानों तक तकनीकी ज्ञान पहुंचेगा। इस दौरान केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के बीच में रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इसमें कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान की टीम विजयी रही। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, तंबोला आदि प्रतियोगिताएं हुईं। म्यूजिकल चेयर में डॉ पूनम कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संस्थान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सेवाराम ने कहा है कि कृषि प्रणाली निदेशालय को 27 नवंबर को ही दर्जा मिला था। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीता सिंह ने तनाव के प्रकारों, योग एवं प्राणायाम पर विचार रखे। डॉ. प्रेम सिंह प्रधान वैज्ञानिक ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं संस्थान के सभी सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. निशा वर्मा ने और धन्यवाद रविंद्र सिंह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एन रविशंकर, डॉ. आरपी मिश्र, डॉ. वीपी चौधरी, डॉ. दुष्यंत मिश्र, डॉ. चंद्रभानु, डॉ. एके प्रुष्टि, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।