माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गांव हसनपुर कलां, माछरा, नंगली किठौर, सिसौली समेत क्षेत्र के अन्य गांवों में विद्युत मीटर लगाए गए हैं। हालांकि अभी कुछ उपभोक्ताओं को कर्मचारियों ने मिलीभगत कर छोड़ दिया है।
विद्युत निगम कर्मचारी घर-घर जाकर मीटर लगा रहे हैं। क्षेत्र के माछरा, हसनपुर कलां, नंगली किठौर, सिसौली, मऊखास आदि समेत कई गांवों में सभी ग्रामीणों के यहां मीटर लगाये गये हैं। हालांकि माछरा में कुछ लोगों से मिलीभगत कर मीटर नहीं लगाए गए हैं। इस कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष है। वहीं, अधिशासी अभियन्ता प्रथम अनिल कुमार भी इस बाबत संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत मीटर सभी उपभोक्ताओं के यहां पर लगेंगे। यदि जेई ने कोताही बरती तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। वहीं, माछरा बिजलीघर के जेई गौरव त्यागी ने बताया कि मीटर सभी के उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे। इस प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं है। इसके बाद उपभोक्ताओं का बिल मीटर के अनुरूप आएगा। यदि किसी उपभोक्ता के मीटर में रीडिंग संबंधी शिकायत है तो उसका समाधान किया जाएगा।