फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतारने को लेकर विवाद, युवको ने बस पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम।
विज्ञापन

दिल्ली से ऋषिकेष जा रही रोडवेज बस में मोहननगर से सवार हुए तीन युवकों का मोदीपुरम में उतारने को लेकर चालक-परिचालक से विवाद हो गया। इस पर चालक-परिचालक को धमकी दी तो उन्होंने मोदीपुरम चेकपोस्ट पर बस रोक दी। इस पर युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि दो फरार हो गए।
साहिबाबाद डिपो के बस चालक नीरज गांव बागडोल शामली और परिचालक योगेश कुमार निवासी सुठारी मुरादनगर बृहस्पतिवार को बस लेकर दिल्ली से ऋषिकेश जा रहे थे। चालक नीरज ने बताया कि बस में मोहननगर से तीन युवक मोदीपुरम के लिए चढ़े। बस मोदीपुरम पहुंची तो चालक ने उन्हें मोदीपुरम फ्लाईओवर के निकट उतरने के लिए कहा। हालांकि वे पल्हैड़ा चौराहे पर उतरना चाह रहे थे। इसको लेकर युवकों ने कहासुनी के बाद चालक से मारपीट कर दी तथा धमकी दी। इस पर चालक ने मोदीपुरम चेकपोस्ट पर पहुंचकर बस रोक दी। यहां युवकों ने नीचे उतरकर बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस का पीछे का शीशा टूट गया। वहीं, यात्री अनिता, राजेश, अंकुश समेत कई घायल हो गए। हंगामा होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। चालक और परिचालक ने पाबली निवासी तीन युवकों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चालक बस न रोकता तो सकता था हादसा
युवक चालक को पल्हैड़ा चौराहे पर उतारने के लिए बोल रहे थे, जबकि चालक उन्हें मोदीपुरम फ्लाईओवर पर उतार रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने फोन करके गांव में झगड़े की जानकारी दी और वहां से भी अपने साथियों को बुला लिया। यदि चालक बस चेकपोस्ट पर बस नहीं रोकता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

वर्जन
बस में पाबली के तीन युवक मोहनगर से चढ़े थे। युवकों और चालक-परिचालक में बस से नीचे उतरने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवकों ने बस का शीशा तोड़ दिया। एक युवक को हिरासत मेें ले लिया। तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। -दिलीप कुमार शर्मा, एसओ पल्लवपुरम
मुख्य बातें
शीशे तोड़े, अंदर बैठे यात्रियों को आई चोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें